READ MORE
कुवैत में रहने वाले एक भारतीय संदीप मेनन ने दुबई में दस लाख डॉलर यानी करीब पौने सात करोड़ की ड्यूटी फ्री लॉटरी जीती है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 1999 में इसकी शुरुआत से ही संदीप मेनन 132वें भारतीय हैं जिन्होंने इतनी बड़ी रकम की लॉटरी जीती है.ये भी पढ़ेंः महिला ने जीती 35 अरब रुपये की लॉटरी लेकिन…
मेनन ने कहा, “मैंने कभी भी अपनी ज़िंदगी में कुछ नहीं जीता खासकर इतनी बड़ी कोई चीज़. मैं ‘दुबई ड्यूटी फ्री’ का इसके लिए अहसानमंद हूं.” दुबई में रहने वाले एक दूसरे भारतीय सांथी बोस ने बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी स्क्रैंबलर मोटरबाइक जीती है. दुबई में ही रहने वाले मिस्र के एक नागरिक होसाम हुसैन ने भी एक आरामदायक वाहन जीता है.
ये भी पढ़ेंः ढाबा मालिक की लगी एक करोड़ की लॉटरी, पहले लकी ड्रॉ में जीती थी नैनो कारशारजाह में बसे एक भारतीय मिस्त्री ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में मंगलवार को दस लाख डॉलर का इनाम जीता था. आंकड़ों के अनुसार यूएई के के दो सबसे बड़े लॉटरी ड्रॉ में जीतने वाले भारतीय नागरिक सबसे ज़्यादा भाग्यशाली रहे हैं.
Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/telecom/bsnl-free-sunday-calls-plan-for-landline-and-broadband-users-extended-news-1848447
No comments:
Post a Comment