Monday, 30 July 2018

माल्या की भारत वापसी पर फैसला आज, लंदन कोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई


READ MORE

लंदन [ प्रेट्र ] । भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लंदन में चल रहे केस की सुनवाई का आज अहम दिन है। लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट इस मामले में फैसले की तारीख का ऐलान कर सकती है। आज की सुनवाई से ये तय हो जाएगा कि क्या माल्या भारत वापस आएगा या नहीं। भारतीय अधिकारियों ने माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंदन की अदालत से मांग की है। माल्या भारतीय बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये चुकाए बिना ब्रिटेन चला गया है।


62 वर्षीय माल्या के खिलाफ भारत से प्रत्यर्पण वारंट जारी हो चुका है, लेकिन उसे लंदन की अदालत से अप्रैल 2017 में जमानत मिल गई थी। इसी के बाद अदालत में उसके प्रत्यर्पण के लिए भारतीय अधिकारी कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को वरिष्ठ जिला न्यायाधीश एम्मा आर्बथनॉट माल्या की अपील पर सुनवाई करेंगी।


27 अप्रैल को मामले की आखिरी सुनवाई में न्यायाधीश ने माल्या के खिलाफ सीबीआइ के सुबूतों को तवज्जो दी थी और उन्हें प्रभावशाली बताया था। इसी के बाद माल्या के वकील ने अदालत में मुंबई की आर्थर रोड जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया था और कहा था कि वहां उनके मुवक्किल को रहने में कठिनाई और खतरा होगा, लेकिन वेस्टमिंस्टर कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण पर सीबीआइ के पक्ष में फैसला आने की संभावना बढ़ी हुई है।




यह भी पढ़ें


पासपोर्ट कानून को कड़ा करने का सुझाव


27 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सीबीआई को उस समय बड़ी सफलता मिली थी, जब लंदन की कोर्ट ने मामले में भारतीय एजेंसियों द्वारा पेश सबूतों को स्वीकार किया था। गौरतलब है कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे धोखेबाजों के देश छोड़कर भाग जाने पर लगाम लगाने के लिए एक अंतर मंत्रालयी समिति ने पासपोर्ट कानून को कड़ा करने का सुझाव दिया है।




यह भी पढ़ें


समिति ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी


चोकसी के हाल में एंटीगुआ की नागरिकता लेने के बाद गृह मंत्रालय ने इस समिति का गठन किया था। इस संबंध में समिति ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति को ऐसे भारतीय पासपोर्ट धारकों के मामले देखने को कहा गया है, जिन्होंने दोहरी नागरिकता ले ली है। इसके बाद समिति ने वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक उप-समूह का गठन किया, जिसे भारतीय पासपोर्ट और दोहरी नागरिकता के मुद्दे को देखने का काम दिया गया।


<


p id=”rel3″>



यह भी पढ़ें



By Ramesh Mishra

No comments:

Post a Comment