READ MORE
सीपीआई महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार चुने जाने की वकालत की है. उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले नाम घोषित करना जरूरी है, इससे मतदाता भ्रमित होंगे.अपना नेता घोषित करने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बीएसपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसे दलों के इच्छुक होने के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं है. यह केवल लोगों को भ्रमित करने का काम करेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विचार से प्रधानमंत्री पद के मुद्दे पर चुनाव के बाद ही फैसला किया जाना है…किसको कितनी सीटें मिलती हैं, यह उस पर निर्भर करता है’’
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का प्लान- राफेल होगा बोफोर्स का तोड़, ‘मुस्लिम’ नहीं ‘अल्पसंख्यक’ पर जोर
रेड्डी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने के प्रयास अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ हालिया अविश्वास प्रस्ताव से स्पष्ट हो गया है कि कौन सा दल किसके साथ है.रेड्डी ने कहा, ‘‘गैर बीजेपी दलों में अन्नाद्रमुक पूरी तरह बीजेपी के साथ है और टीआरएस बहुत ही अवसरवादी भूमिका निभा रही है तथा बीजू जनता दल के बारे में अब भी भ्रम है. वे किसी का पक्ष नहीं ले रहे हैं. लेकिन अन्य सभी विपक्षी दल (बीजेपी नीत) सरकार के खिलाफ हैं. इसलिए, मेरा मानना है कि यह विपक्षी दलों के एकता प्रदर्शन का एक और अवसर है.’’
Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/pm-narendra-modi-on-congress-and-rahul-gandhi-no-confidence-motion-against-nda-1454661.html
No comments:
Post a Comment