READ MORE
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि भारत के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें और जेम्स एंडरसन को रोटेट किया जायेगा ताकि उनके कार्यभार में संतुलन बनाया जा सके. ब्रॉड ने कहा ,‘‘ ये टॉस , पिचों और कार्यभार पर निर्भर करेगा. यदि 250 ओवरों के दो टेस्ट हो गए तो ये सोचना मुश्किल है कि सभी तेज गेंदबाज 6 हफ्ते में पांचों टेस्ट खेलेंगे.’’ब्रॉड ने कहा ,‘‘ जब पिच सपाट हो और स्पिनर काफी काम कर रहे हों तो आपको इतनी गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती लेकिन जब गेंद रिवर्स स्विंग ले रही हो और पिच हरी भरी हो तो कई बार आपका काम कई गुना बढ जाता है.’’ उन्होंने ये भी कहा कि टीम मैनेजटमेंट पहले ही तय कर चुका है कि तेज गेंदबाजों का रोटेशन किया जायेगा.
ब्रॉड ने कहा ,‘‘ पहले ही इस पर चर्चा हो चुकी है कि किसी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़े तो दुखी होने की जरूरत नहीं है. ये कोई निजी हमला या बाहर करना नहीं है बल्कि मैनेजमेंट ये तय करना चाहता है कि सभी को बराबर मौका मिले.’’उन्होंने कहा कि वो कभी खराब फॉर्म की वजह से बाहर नहीं होना चाहते.
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ऐसे मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहता जब मुझसे कहा जाये कि वापिस लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलो. आपके बाहर होने पर नये गेंदबाज आते हैं. पांच टेस्ट मैचों में बदलाव तो किये जायेंगे लेकिन हम इसे समझते हैं.’’
No comments:
Post a Comment