Friday, 2 November 2018

12 नवंबर तक टली मालेगांव बम धमाके केस की सुनवाई, NIA ने कोर्ट को सौंपी गवाहों की लिस्ट


READ MORE

(अमन सय्यद)मालेगांव बम धमाके केस में कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत कुल 7 आरोपियों पर आतंकी साजिश रचने के आरोप तय होने के बाद मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में शुक्रवार को मामले का ट्रायल शुरू होना था. लेकिन मामले का ट्रायल शुरू नहीं हो पाया और सुनवाई 12 नवंबर तक टाल दी गई.


हालांकि एनआईए ने कोर्ट को 286 गवाहों और 216 अलग-अलग दस्तावेजों की एक लिस्ट सौंप दी. ट्रायल शुरू होने के बाद लिस्ट में मौजूद गवाहों में से कुछ गवाहों के बयान भी कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे.


इस मामले में मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट ने सातों आरोपियों पर यूएपीए और आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत ट्रायल चलाने का फैसला किया था. लगभग 10 साल बाद पिछले मंगलवार को एनआईए कोर्ट ने 29 सितम्बर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके केस में आरोप तय किए थे.सभी आरोपियों पर अभिनव भारत संस्था के जरिए मालेगांव में धमाका करने का आरोप लगाया गया है. इस धमाके में  6 लोग मारे गए थे. जिन 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए, उनमें साध्वी प्रज्ञा, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, ले.क. पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और अजय राहिरकर के नाम शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में कर्नल पुरोहित समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/cOqpyIgCwmk/story01.htm

No comments:

Post a Comment