READ MORE
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वो दीवाली के मौके पर किसी अधिकारी के घर गिफ्ट ले कर न जाएं. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस आदेश को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर को दिल्ली के हर थाने में उसके SHO को भेजा गया है.अमूल्य पटनायक ने सर्कुलर जारी करते हुए तमाम पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि दीपावली के अवसर पर कोई भी पुलिस अपने अधिकारियों या सहयोगियों के आवास पर कोई गिफ्ट /मिठाई या अन्य सामग्री लेकर नहीं जाएगा. यहां तक कि फूलों का बुके लेकर भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के यहां जाने hj पाबंदी लगाई गई है. ऐसा वरिष्ठ अधिकारियों की चापलूसी या किसी अन्य तरह के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए किया गया है.
एक नजर से देखा जाए तो ये भ्रष्ट्राचार को मिटाने के लिए काफी अच्छा कदम है. दरअसल इस त्योहार में अक्सर पुलिसकर्मियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर कभी मिठाई के नाम पर तो कभी गिफ्ट के नाम पर कीमती सामानों को पहुंचाया जाता है, जिससे कि बाद में उस संबंधित अधिकारी से जरूरत पड़ने पर अपना मनचाहा काम निकलवाया जा सके.
पिछले कई सालों में ऐसी दर्जनों मामले सुनने को मिले हैं जिससे बाद में दिल्ली पुलिस की साख पर बट्टा लगा है. अब ये देखना दिलचप्स होगा कि इस निर्देश को पुलिसकर्मी हो या बड़े अधिकारी वो कितने जिम्मेदारी से इसे निभा पाते है.(शंकर आनंद की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा के समर्थन में SC पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- ये मनमानी है
कांग्रेस में शामिल हुए शिवराज के साले संजय सिंह, बहनोई के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t-20-world-cup-indian-women-cricket-team-mitali-raj-england-463061.html
No comments:
Post a Comment