Sunday, 4 November 2018

रामदेव बोले- मेरी तरह बैचलर्स का हो सम्मान, 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छिने वोटिंग अधिकार


READ MORE

योगगुरु स्वामी रामदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. बाबा रामदेव का एक बेहद बेतुका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने शादी न करने वालों को सम्मानित करने की मांग की है. इसके साथ ही रामदेव ने कहना है कि दो से ज्यादा संतान पैदा करने वालों को वोटिंग का अधिकार नहीं होना चाहिए.रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा- संसद में कानून लाकर बने राम मंदिर


न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा, ‘इस देश में जो मेरी तरह शादी न करे, उनका विशेष सम्मान होना चाहिए. अगर कोई शादी करे तो उसे दो से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए. ऐसा करने वालों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए.’


हरिद्वार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदेव ने मज़ाकिया लहजे में कहा, ‘पुराने जमाने में जनसंख्या कम थी, तो वेदों में तो 10-10 संतानें पैदा करने तक कहा गया है. अब जिसके सामर्थ्य हो, कर लेना. 1-2 उनमें से हमें दे देना. अब तो वैसे ही 125 करोड़ से ज्यादा देश की आबादी है.’



उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन अगर कोई प्रज्ञावान पुरुष है या स्त्री है, अगर वह विवेकशील और पूर्ण जागृत आत्मा हो तो वह एक ही हजारों, लाखों, करोड़ों पर भारी पड़ता है, यह भारती ज्ञान परंपरा है.’


NRC के मुद्दे पर बोले रामदेव, अवैध रूप से रहने वाले हर शख्स को देश से निलाकलना चाहिए बाहर




इससे पहले शनिवार को बाबा रामदेव ने राम मंदिर पर भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर कोर्ट के निर्णय में देर हुई तो संसद में जरूर इसके लिए बिल आएगा, आना ही चाहिए. राम जन्मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो किसका मंदिर बनेगा. संतों और राम भक्तों ने संकल्प किया है, अब राम मंदिर में और देर नहीं. मुझे लगता है इसी वर्ष शुभ समाचार देश को मिलेगा.


Article source: https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-18274570.html

No comments:

Post a Comment