READ MORE
टेलीकॉम कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘2.0’ के ट्रेलर पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस फिल्म में मोबाइल फोन और टावरों का चित्रण खराब तरीके से किया गया है. यह फिल्म इसी सप्ताह रिलीज हो रही है.सीओएआई ने इस फिल्म की सामग्री को ‘अपमानजनक’ बताते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से इसका प्रमाणन वापस लेने की मांग की है.
सीओएआई के सदस्यों में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अन्य कंपनियां शामिल हैं.
सीओएआई ने कहा कि इस फिल्म के प्रचार के वीडियो में दर्शाया गया है कि मोबाइल फोन और टावरों इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड उत्सर्जन मानव, पक्षियों से लेकर पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है.बयान में कहा गया है कि इससे मोबाइल फोन और टावरों के बारे में गलत भ्रांति फैलेगी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/0SAKLGoURmY/story01.htm
No comments:
Post a Comment