Saturday, 3 November 2018

2.0 का ट्रेलर जारी, ट्विटर पर यूजर्स बोले


READ MORE

तमिल सुपर स्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘2.0’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर शनिवार को जारी हो गया. शंकर के निर्देशन में इस फिल्म में अक्षय कुमार ‘सुपरविलेन’ की भूमिका में हैं. इसे भारतीय सिनेमा में सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है. यह 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंथीरन’ का सीक्वेल है.रजनीकांत इस फिल्म में डॉ. वसीकरण और चिट्टी के किरदार में दोबारा नजर आयेंगे. अक्षय कुमार इसमें डॉ. रिचर्ड नामक किरदार निभा रहे हैं. ये दोनों पहली बार रूपहले पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. नायिका का रोल एमी जैकसन को दिया गया है और संगीत ए आर रहमान ने दिया है.


यह ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी में जारी किया गया. इसका टीजर 13 सितम्बर को जारी किया गया था. फिल्म 29 नवम्बर को प्रदर्शित होगी. हालांकि ट्विटर पर यूजर्स इस फिल्म के ट्रेलर से निराश दिख रहे हैं. यूजर्स ने लिखा है कि फिल्म में कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेज (CGI) की क्वालिटी से निराश हैं.


यह भी पढ़ें: 2.0 Trailer : अक्षय कुमार का ऐसा रूप देखकर डर जाएंगे आपट्विटर पर चंद्रशेखर राजू ने लिखा है कि – फिल्म 2.0 में सीजीआई बहुत खराब है. वहीं जेडी शुभाशीष नाम के यूजर ने लिखा है- 2.0 का ट्रेलर बहुत ही बुरा है.





अभिषेक ने अक्षय कुमार के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा है- जिस तरह की उम्मीद थी उसके मुताबिक मुझे ट्रेलर पसंद नहीं आया. वीएफएक्स या सीजीआई जिसका भी इस्तेमाल किया गया हो यह वीडियो गेम की तरह लग रहा है.







(एजेंसी इनपुट के साथ)


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/manohar-parrikar-sends-video-message-says-will-return-to-goa-in-next-few-weeks-1376925.html

No comments:

Post a Comment