READ MORE
महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख दत्ता पडसलगिकर मुंबई पुलिस के ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया था कि 26/11 हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. 26/11 हमले के दौरान पडसलगिकर केन्द्रीय खुफिया एजेंसी में थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य जांच अधिकारी रमेश महाले द्वारा लिखी किताब के विमोचन पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेन भारतीय ने कहा कि पडसलगिकर के खुलासे से पहले पुलिस अंधेरे में टटोल रही थी. भारती ने कहा, ‘शुरू में हमने सोचा कि यह किसी गिरोह का हमला है. लेकिन बाद में पडसलगिकर से हमें एक फोन आया. उस वक्त वह केन्द्रीय खुफिया एजेंसी में थे. उन्होंने हमें बताया कि यह पाकिस्तान द्वारा किया गया आतंकवादी हमला है.’
ये भी पढ़ें: कसाब का बचाव करने वाले वकीलों को अभी तक नहीं मिली है फीस
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘हम लोग हमलावरों के बारे में बगैर किसी सूचना के जैसे अंधेरे में तीर मार रहे थे.’ पडसलगिकर ने मराठी किताब ‘26/11 – कसाब आणि मी’ का विमोचन किया और 26/11 आतंकवादी हमले में उनकी जांच के लिए महाले की प्रशंसा की.ये भी पढ़ें: मुंबई 26/11 अटैक: ‘मैंने मौत को देखा है, सिर्फ चाय की वजह से बच गई जान’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/E5B7ToE0KE0/story01.htm
No comments:
Post a Comment