Friday, 2 November 2018

कांग्रेस राकांपा के बीच 40 सीटों पर बंटवारा, आठ पर फंसा पेंच


READ MORE

महाराष्ट्र की 48 में से आठ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि दोनों राजनीतिक दलों और उनके अन्य सहयोगियों के बीच बाकी सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन चुकी है. प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतभेद खत्म करने के लिए कांग्रेस और राकांपा के नेताओं की शुक्रवार को यहां बैठक हुई लेकिन यह मामला सात नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है.दोनों राजनीतिक दलों ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच कुछ दिन पहले 40 सीटों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है. प्रदेश में जिन आठ लोकसभा सीट पर सहमति नहीं बन सकी है उनमें पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, रावेर, जलगांव, यवतमाल और शिरडी शामिल है.


ये भी पढ़ें: BJP-शिवसेना अलग लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 2019 की जंग में मिला सकती है हाथ: पवार


सूत्रों के अनुसार राकांपा पुणे सीट से चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी कार्यकर्ता यह मांग कर रहे हैं कि पार्टी प्रमुख शरद पवार को चुनाव मैदान में इसी सीट से उतरना चाहिए. लेकिन परंपरागत रूप से यह सीट कांग्रेस की रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की थी.ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र को लेकर आंतरिक सर्वे ने उड़ाई बीजेपी नेताओं की नींद!


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/ladta-pahlaj-amuls-dig-at-udta-punjab-controversy-explains-it-all-488527.html

No comments:

Post a Comment