Tuesday, 27 November 2018

पंजाब: बंटवारे के समय बिछड़ी बहनें 71 साल बाद भाई से मिलीं


READ MORE

दुनियाभर में सिख समुदाय जब गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा था ठीक उसी समय एक सिख व्‍यक्ति 70 साल पहले बिछड़ी अपनी दो बहनों से मिला. 1947 में आजादी के समय बंटवारे के चलते एक सिख व्‍यक्ति अपनी दो मुस्लिम बहनों से अलग हो गया था. अब लगभग 71 साल बाद तीनों का मिलन हुआ है.पाकिस्‍तान के पंजाब राज्‍य के ननकाना साहिब में गुरुद्वारा जन्‍म स्‍थान में रविवार को यह भावुक मिलाप हुआ. सरदार बेअंत सिंह बंटवारे के वक्‍त परिवार से बिछड़ गए थे. उनका परिवार पाकिस्‍तान चला गया था. उनकी दो बहनें उल्‍फत और मैराज बीबी भी पाकिस्‍तान चली गई थीं जबकि वह और एक बहन पीछे छूट गए थे. हालांकि बेअंत की मां ने हार नहीं मानी.


एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह परिवार अविभाजित भारत में पंजाब के गुरदासपुर जिले के पारचा गांव में रहता था. महिला ने अभी भारत में रहने वाले अपने पड़ोसियों से संपर्क किया और उनकी मदद से बेटे को ढूंढा.


अब 71 साल बाद बेअंत को अपना परिवार मिल गया. हालांकि परिवार से मिलने के बाद बेअंत को लौटना पड़ा. हालांकि उनका परिवार पाकिस्‍तान सरकार से बेअंत का नागरिकता देने की अपील कर रहा है. नागरिकता न मिलने की स्थिति में ट्रेवल वीजा देने की मांग भी सरकार से की गई है.पंजाब में करतारपुर गलियारे के निर्माण के समय यह घटना सामने आई है. भारत और पाकिस्‍तान मिलकर यह गलियारा तैयार कर रहे हैं. दोनों देशों में इस कदम की काफी प्रशंसा भी हो रही है.


Article source: https://www.jagran.com/news/national-ncr-know-about-atal-bihari-vajpayees-funeral-routes-18322275.html

No comments:

Post a Comment