READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीकमगढ़, सीकर, कोटा, कोरबा और बुलंदशहर के पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा – ‘विपक्ष झूठ पर झूठ फैलाने में लगा है. जनता को गुमराह करने में जुटा है. कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह है. जब भी मुंह खोलते है -धड़ -धड़ झूठ निकलना शुरू हो जाता है.’मोदी इशारों में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह हैं. जब भी मुंह खोलते हैं धड़-धड़ एके- 47 की तरह झूठ ही निकालना शुरू हो जाता है. ऐसे में आपको विपक्ष के झूठ को भी जनता के सामने बेनकाब करना है.
विपक्ष झूठ पर झूठ फैलाने में लगा है। जनता को गुमराह करने में जुटा है। कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह है। जब भी मुँह खोलते है -धड़ -धड़ झूठ निकलना शुरू हो जाता है : पीएम मोदी #MeraBoothSabseMazboot
— BJP (@BJP4India) November 3, 2018
Kuch neta to jhoot ki machine ki tarah hain. Jab bhi munh kholte hain, dhar dhar AK 47 ki tarah jhoot hi nikalna shuru ho jaata hai. Aise mein, aapko vipaksh ke jhoot ko bhi janta ke saamne benaqab karna hai: PM Narendra Modi in an interaction with BJP workers pic.twitter.com/oMiWSjUsPQ
— ANI (@ANI) November 3, 2018
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘दीपावली के अवसर पर हमारे हर कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए – ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत.’ मोदी ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता के मन में ये जिज्ञासा रहनी चाहिए कि देश के लिए जो अच्छा हो रहा है अच्छी ख़बरें आ रहीं है उसको जानें और बार-बार उसको दोहराएं.’
पीएम ने कहा, ‘यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारे देश की रैंकिंग एक वर्ष में 100 से ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर आ गई है. यह टीम इंडिया की वजह से संभव हुआ है. एक राष्ट्र के रूप में यह हमारी मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज प्रगति का परिचायक है.’
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के ड्रेस डिजाइनर ने बताया, मोदी और नेहरू जैकेट में यह है फर्क
यह भी पढ़ें: इन छह वजहों के चलते RBI पर नियंत्रण चाहती है मोदी सरकार
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/manohar-parrikar-sends-video-message-says-will-return-to-goa-in-next-few-weeks-1376925.html
No comments:
Post a Comment