Friday, 2 November 2018

मॉडल से शादी करने के लिए करा दी पत्‍नी की हत्‍या


READ MORE

दिल्‍ली के बवाना में महिला टीचर की गोली मारकर हत्‍या के मामले की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने टीचर की हत्‍या के आरोप में उसके पति और गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. हत्‍या में शामिल ड्राइवर अभी भी फरार बताया जा रहा है. बताया जाता है कि महिला टीचर अपने पति के अफेयर को लेकर काफी नाराज चल रही थी. पुलिस के मुताबिक रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पति ने ही पत्‍नी की हत्‍या की साजिश रच डाली.आरोपी पति मंजीत जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और उसक मुंबई की मॉडल ऐंजल से अफेयर चल रहा था. बताया जाता है कि दोनों को पांच सालों से अफेयर चल रहा था. ऐंजल  का पिता भी इस अफेयर के बारे में जनता था. ऐंजल के पिता ने अपने ड्राइवर के जरिए यूपी के दो कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलर हायर किए. 10 लाख रुपये में महिला टीचर को मरवाने की सुपारी दी गई. जिसके बाद बकायदा रेकी कर टीचर की हत्या की गई. अभी भी कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलर और आरोपी ड्राइवर फरार बताए जा रहे हैं.


दरअसल मॉडल और मृतक टीचर का आरोपी पति आपस मे शादी करना चाह रहे थे, जिसके लिए मॉडल ऐंजल लगातर आरोपी पति मंजीत पर दबाब बनाती थी. टीचर पत्नी से तलाक लेना चाहता था लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी. यही कारण है कि तीनों ने मिलकर महिला टीचर को मौत के घात उतार दिया.


इसे भी  पढ़ें :-शहाबुद्दीन को उम्र कैद की सजा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा.. चंदा बाबू के तीसरे बेटे को क्यों मारा
दिल्‍ली : पहाड़गंज के होटल में युवती की गला घोंटकर हत्‍या


Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/ranchi/476-students-absconding-with-stipend-974420.html

No comments:

Post a Comment