READ MORE
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों के उम्मीदवारों का समर्थन तभी करेगी, जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी पार्टी में सक्षम उम्मीदवार हैं.भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना का नाम लिए बगैर फडणवीस ने कहा कि मोदी का समर्थन करने वाले उम्मीदवार ही अगले आम चुनावों में जीतकर संसद पहुंच सकेंगे. बता दें कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों में साझेदार शिवसेना विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर हमलावर रहती है.
थरूर बोले- ‘सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठे हीरो हैं पीएम मोदी’
पिम्परी-चिंचवड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों ने सवाल किए कि क्या यह रैली मावल और शिरूर लोकसभा सीटों के चुनाव की तैयारियों के तहत हो रही है. क्या यह शिवसेना के साथ गठबंधन के अंत का संकेत है.गौरतलब है कि मावल लोकसभा सीट से अभी शिवसेना के श्रीरंग बरने और शिरूर लोकसभा सीट से शिवसेना के ही शिवाजीराव अधलराव पाटिल सांसद हैं.
फडणवीस ने रैली में कहा, ‘‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह रैली किसी खास पार्टी के खिलाफ नहीं है. लेकिन, हमारा रुख साफ है कि मोदी जी का समर्थन करने वाले उम्मीदवार ही संसद जाएंगे. अगर हमारे सहयोगी मोदी जी के प्रति समर्थन जाहिर करते हैं, तो हमें उनके उम्मीदवारों का समर्थन करने में कोई समस्या नहीं है.’ (भाषा इनपुट)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/H9W6nqhHAI4/story01.htm
No comments:
Post a Comment