Friday, 2 November 2018

एमजे अकबर को मिला पत्नी का साथ, कहा- 'पता नहीं पल्लवी झूठ क्‍यों बोल रही हैं'


READ MORE

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की एक पत्रकार पल्लवी गोगोई के पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद उनकी पत्नी का बयान आया है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह नहीं जानतीं कि पल्लवी ये झूठ क्यों बोल रही हैं. अपने बयान में एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर ने कहा, ‘मैं इस पूरे मीटू कैंपेन के दौरान चुप रही. मेरे पति पर काफी आरोप लगे. लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई द्वारा लिखे लेख ने मुझे बोलने को मजबूर कर दिया.’उन्‍होंने कहा, ’20 साल पहले पल्लवी गोगोई ने मेरे परिवार की खुशियां छीन लीं. देर रात आने वाली फोन कॉल और सार्वजनिक रूप से मेरे पति और पल्लवी की की नज़दीकियां देखकर मुझे चीज़ें कुछ-कुछ समझ आने लगीं. एक बार एशियन एज की एक पार्टी के दौरान दोनों ने साथ-साथ काफी नज़दीकी के साथ डांस किया. तुषिता पटेल और पल्लवी गोगोई दोनों अक्सर हमारे घर पर आती थीं और हमारे साथ वाइन पीती थी और खाना भी खाती थीं. मुझे नहीं पता कि पल्लवी ये झूठ क्यों बोल रही हैं.’


वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



दरअसल अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की पत्रकार पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं. उन्होंने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार में एक कॉलम में पूरी घटना का ज़िक्र किया है. हालांकि एमजे अकबर के वकील ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है.


पल्लवी गोगोई ने लिखा है कि एमजे अकबर एक शानदार पत्रकार थे लेकिन ‘एशियन एज’ अखबार में एडिटर-इन-चीफ रहते हुए उन्होंने अपने अपने पद का दुरुपयोग किया. गोगोई ने जब एशियन एज में नौकरी शुरू की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी. पल्लवी के मुताबिक घटना 1994 की है.


यह भी पढ़ें: दादा थे हिन्दू, बेटे का नाम प्रयाग- ऐसी है #MeToo में घिरे एमजे अकबर की कहानी


आपको बता दें कि एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. आरोपों के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/rahul-gandhi-holds-his-road-show-in-mulayams-constituency-513011.html

No comments:

Post a Comment