READ MORE
दो नहीं तीन रिसेप्शन दे रहे हैं रणवीर-दीपिकासोमवार (26 नवंबर) के साथ हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. ये हफ्ता काफी खास रहने वाला है क्योंकि 28 नवंबर यानी कि बुधवार को रणवीर और दीपिका पादुकोण का मुंबई वाला रिसेप्शन होने वाला है. रिसेप्शन मुंबई में है तो यहां इंडस्ट्री के सभी सितारे इन्वाइटेड होंगे. रिसेप्शन में भी मंगलवार का दिन बाकी है और इंटरनेट पर इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें वायरल हो रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने ट्वीट का जवाब देते हुए एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर रिसेप्शन के पर्सनलाइज्ड इन्विटेशन कार्ड की है. बता दें कि रणवीर-दीपिका मुंबई में दो पार्टियां देने वाले हैं. एक 28 नवंबर को होने वाली है और दूसरी पार्टी 1 दिसंबर को होगी. मनीषा कोइराला ने इसी पार्टी के इन्विटेशन की तस्वीर शेयर की है.
🙏🏻 normally I don’t give explanations pic.twitter.com/BIp0z8LFkA
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 21, 2018
हैप्पी बर्थडे अर्जुन
बतौर मॉडल ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अर्जुन आज 46 साल के हो गए हैं. पत्नी मेहर जेसिया के साथ 16 साल चली शादी तोड़ने के बाद अब फिलहाल अर्जुन गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ नजर आ रहे हैं. गैब्रिएला एक मॉडल हैं और इन दिनों कई मौकों पर अर्जुन के साथ नजर आ रही हैं.
कोमोलिका के गायब होने का सच
कोमोलिका बनकर दर्शकों के बीच आईं हिना खान अब एक बार फिर छोटे पर्दे से गायब हैं. एकता कपूर के शो से गायब होने की वजह भी अब सामने आ गई है. दरअसल एक लाइव चैट के दौरान हिना ने बताया कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी के चलते शो से गायब हैं. इसके लिए उन्हें बाइक चलाना सीखना है. अब खबर मिली है कि हिना का ये अगला प्रोजेक्ट एक फिल्म है. जल्द ही हिना बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment