Thursday, 1 November 2018

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर अध्यादेश असंवैधानिक होगा- पी चिदंबरम


READ MORE

अयोध्या में राम मंदिर के जल्द निर्माण को लेकर चर्चा जोरों पर है. कहा जा रहा है कि बीजेपी इस मुद्दे पर अध्यादेश ला सकती है. लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार द्वारा लाया गया कोई भी अध्यादेश या संसद में पारित विधेयक असंवैधानिक होगा क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने विचाराधीन है.पी चिदंबरम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित होने के बीच कोई अध्यादेश या कानून लाया जाना एक ‘‘साहसी कार्रवाई’’ होगी. उन्होंने पत्रकारों से कहा,‘‘मेरे विचार से कोई अध्यादेश लाया जाना असंवैधानिक होगा. इसलिए देखते हैं कि सरकार संवैधानिक स्थिति को पहचानती है या यह एक साहसी कार्रवाई में शामिल होती है. अपील लंबित होने पर एक अध्यादेश लाया जाना एक साहसिक कार्रवाई होगी. ये असंवैधानिक होगा.’’


चिदंबरम ने कहा,‘‘मेरे विचार में एक अध्यादेश असंवैधानिक होगा. एक विधेयक भी असंवैधानिक होगा. उच्चतम न्यायालय में मामला लंबित होने पर आप उच्च न्यायालय के फैसले को किनारे करने के लिए विधेयक पारित नहीं कर सकते हैं. कानून की यही मेरी समझ है. मैं सही हो सकता हूं, मैं गलत हो सकता हूं.’’


आपको बता दें कि अयोध्‍या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है. इस मामले में सुनवाई के लिए अब जनवरी 2019 में तारीखें तय होगी.  हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की तारीखों की घोषणा नहीं की है. तारीखें जनवरी में तय की जाएंगी. बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की जमीन को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कई याचिकाएं शीर्ष अदालत में दायर की गई हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/airlift-movie-review-akshay-kumar-film-is-well-executed-and-well-acted-445462.html

No comments:

Post a Comment