Friday, 2 November 2018

‘बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे दबे रुपये बैंकों में पहुंचे'


READ MORE

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से ‘बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे’ दबे रुपये बैंकों में पहुंच गए. आधिकारिक दौरे पर बोत्सवाना आए नायडू ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना भी कालेधन पर रोक लगाने के लिए भारत के प्रयासों का अनुकरण कर रहा है.उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे सुधारात्मक कदम ‘भले ही कष्टदायक हो सकते हैं लेकिन लोगों की बेहतरी से जुड़े होते हैं.’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘पैसा जो बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे दबा था, वो बैंक में पहुंच गया, पते के साथ, पिता के साथ और पति के साथ.’


यह भी पढ़ें: NSC के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- कोई नकदी में नहीं रखता काला धन, नोटबंदी हुई फ्लॉप


बोत्सवाना में गुरुवार की रात को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लंबे समय के फायदे के लिए नोटबंदी का कष्ट अस्थायी था.’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘अब कितना (रुपया) सफेद है, कितने धन पर कर चुकाया गया है, सबकुछ पता चल जाएगा. यह भारतीय रिजर्व बैंक और आयकर के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे इस बात की पुष्टि करें कि सभी ने नियमों के अनुरूप ये किया है कि नहीं.’यह भी पढ़ें:  जब राहुल ने गिनाई UPA सरकार की गलतियां तो देखती रह गईं सोनिया!


उन्होंने कहा, ‘आपको मालूम है कि हमारे देश की सरकार ने भारत को कुशल और ज्ञान से परिपूर्ण समाज और निर्माण हब बनाने के लिए कुछ विशेष योजनाएं शुरू की है. बाजार को पारदर्शी और एकीकृत बनाने के साथ कारोबार की सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे कदम उठाये गए हैं.’


यह भी पढ़ें:  केंद्रीय सूचना आयोग ने RBI से नोटबंदी के दौरान जनधन खातों में जमा धन का खुलासा करने को कहा

No comments:

Post a Comment