READ MORE
आम लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट में आम लोगों के घूमने के लिए कोर्ट ने गाइडेड टूर की शुरुआत की है. गुरुवार को इसका उद्घाटन मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई ने किया.कोई भी व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट www.sci.gov.in के जरिए बुकिंग कर सकता है. एक बार में 20 लोगों को सुप्रीम कोर्ट की सैर करने के लिए ले जाया जाएगा. ये सैर बिलकुल मुफ्त होगी. लेकिन कैमरा या कोई बैग साथ ले जाने की इजाजत नहीं होगा.
ये टूर हर शनिवार को होगा. सैलानियों को सुप्रीम कोर्ट में जजों की लाइब्रेरी, कोर्टरूम और म्यूजियम के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज दिखाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: जब नए CJI रंजन गोगोई ने रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू से मंगवाई थी माफी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/cricket-pakistan-beat-new-zealand-by-2-runs-in-1st-t20i-match-equals-team-indias-record-1569031.html
No comments:
Post a Comment