Monday, 26 November 2018

फिल्मों से ज्यादा ऋतिक के तलाक के चक्कर में सुर्खियों में आए थे अर्जुन रामपाल


READ MORE

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल मॉडलिंग के दिनों से लेकर फिल्मों में एंट्री और आज तक अपने लुक्स की वजह से खासे पॉपुलर हैं. उन्हें फिल्मों में पसंद किया गया. लेकिन वो कोई बड़ी हिट नहीं दे पाए. लेकिन इन फिल्मों से अलग उनकी अपनी जिंदगी में इतने ट्विस्ट और टर्न रहे कि अच्छी खासी फिल्म भी इनके सामने घुटने टेक दे. इसकी शुरुआत हुई ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक से. साल 2014 जब ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबर आई तो कहा जा रहा था कि इसमें अर्जुन रामपाल का हाथ है. क्योंकि अर्जुन, सुजैन को डेट कर रहे हैं. हमेशा से अच्छे दोस्त रहे अर्जुन और सुजैन ने इन आरोपों को काफी अच्छे से संभाल लिया था. सुजैन ने इस मामले में कुछ नहीं कहा. लेकिन अर्जुन ने एक स्टेटमेंट जारी कर सबका मुंह बंद करा दिया था.अर्जुन का कहना था, इस शादी में मेरी इन्वॉल्वमेंट की बात मैंने अखबार में पढ़ी. यह काफी दुखद है जब ऐसे मुश्किल समय में इस तरह की अफवाहें उड़ाई जाती हैं. मेहर और मैं चाहते हैं कि वह शांति से रहें. दोस्त के नाते हम चाहेंगे कि वह और उनका (ऋतिक और सुजैन) परिवार हमेशा खुश रहें.


अर्जुन के इस तरह के बयान के बाद सुजैन और उनके अफेयर की अफवाहे शांत हो गईं. जब मामला शांत हुआ तो सुजैन ने अपना पक्ष सबके सामने रखा था. सुजैन ने कहा, “अर्जुन और मेहर सालों से दोस्त रहे हैं. ऐसे रिश्ते में जहर घोलना घटिया है. मैं ये बात साफ कर चुकी हूं कि मेरे और अर्जुन के बीच दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं है. मैं उस तरह की फिल्मी वाइफ नहीं हूं जो अफवाहें फैलाती हैं और रिश्तों और जिंदगियों को बर्बाद करती हैं.”


सुजैन के साथ अफेयर की खबरें शांत हुईं तो अर्जुन की खुद की पर्सनल लाइफ सवालों के घेरे में आ गई. ये सब तब शुरू हुआ जब अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर के तलाक की खबर आई. 28 मई 2018 को अर्जुन ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी राहें अब अलग हो चुकी हैं. उस वक्त उनका कहना था, “हमें लगता है कि अब समय आ गया है कि हम अपने अलग-अलग मंजिलों पर निकल पड़ें”. बता दें कि अर्जुन और मेहर 20 साल से साथ थे. उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं.यह भी पढ़ें:


एक्‍टर नहीं पेंटर बनना चाहते थे अमोल पालेकर, ठुकरा दी थी फिल्म

No comments:

Post a Comment