Thursday, 1 November 2018

यौन उत्पीड़न केस में दाती महाराज की अपील पर आज दिल्ली हाईकोर्ट करेगी सुनवाई


READ MORE

यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी स्वयंभू उपदेशक दाती महाराज की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगी. दाती महाराज के वकील ने याचिका में आरोप लगाया है कि आरोपी ने कुछ सूचना छिपा ली है.दाती ने हाईकोर्ट के तीन अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ दायर मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था.


ये भी पढ़ें- शिष्या के बाद अब महिला पत्रकार ने दाती महाराज पर लगाया रेप का आरोप


चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और जस्टिस एजे भाम्भानी ने कहा कि पुनर्विचार याचिका पर दलील उनकी पीठ ही सुनेगी और पूर्व का आदेश चीफ जस्टिस और जस्टिस वीके राव की पीठ ने जारी किया था.अदालत ने पूर्व में चीफ जस्टिस और जस्टिस राव की पीठ के समक्ष दो नवंबर को सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया था.


ये भी पढ़ें- दाती महाराज पर रेप-अप्राकृतिक सेक्स का केस, ‘ड्रामे’ के बाद CBI में पहला मामला


दाती की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा कि याचिका शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू उपदेशक को उनकी शिकायत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा था.


वकील ने दावा किया कि शिकायतकर्ता ने अदालत से कुछ बातें छिपाईं और सुनवाई के दौरान भी उन्हें गोपनीय बनाए रखा.


सीबीआई के एक अधिकारी ने एक सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष जांच की स्थिति रिपोर्ट पेश की. एजेंसी ने 26 अक्टूबर को दाती के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार का एक मामला दर्ज किया था.


पीठ दो याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रही है. इनमें से एक याचिका शिकायतकर्ता की है और दूसरी याचिका में सीबीआई को मामला सौंपे जाने की मांग की गई है. ये याचिकाएं अधिवक्ता जोगिंदर तुली के जरिए दायर की गई है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/7HWDPmv3WMY/story01.htm

No comments:

Post a Comment