READ MORE
29 अक्टूबर की सुबह 07:30 बजे दिल्ली के बवाना इलाके में एक महिला टीचर जब अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. महिला गिर पड़ी और राहगीर उसे उठाकर पुठ खुर्द इलाके के महर्षि बाल्मीक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई. 38 वर्षीय मृतक महिला की पहचान सुनीता के तौर पर हुई जो हरियाणा की रहने वाली थी. करीब 17 साल पहले महिला की शादी हो चुकी थी और उसके 15 साल के करीब दो बच्चे हैं. महिला हरियाणा में ओचंडी बॉर्डर के पास फिरोजपुर के एक सरकारी स्कूल की टीचर थी. जिस दिन उसकी हत्या हुई उसे बेस्ट टीचर का सम्मान मिलने वाला था. सुनीता के स्कूल को ब्लॉक के 30 स्कूलों में पहला स्थान मिला था. उसकी क्लास के बच्चों ने इंग्लिश और गणित में टॉप किया था, इसलिए उसको अवॉर्ड दिया जाना था.
सुनीता को गोली किसने मारी? हमलावर कितने थे? किस गाड़ी से आए थे? इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था. यहां तक कि उसे अस्पताल लेकर आने वाला व्यक्ति भी अज्ञात था. पुलिस के मुताबिक मामला लूट का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश अथवा निजी वजह का ज्यादा मामूल होता था.
पुलिस को जांच में सबसे पहले सुनीता की खुद से लिखी एक पर्सनल डायरी मिली जिसमें वह अपना दर्द बयां करती थी. सुनीता को अपने पति के अवैध संबंध की भनक लग गई थी. पुलिस के हाथ लगा ये पहला सुराग था जिससे सुनीता के पति पर उसका शक गहराया. लेकि पति मनजीत घटना के बाद खुद को एक पीड़ित की तरह दिखा रहा था.जब पुलिस ने सुनीता के पति मनजीत की डिटेल खंगाली तो मॉडलिंग की दुनिया का एक नाम सामने आया. अपनी जांच मे पुलिस को पता चला कि मनजीत गुप्ता के एंजल गुप्ता नाम की मॉडल से रिश्ते हैं. 26 साल की एंजल गुप्ता का असली नाम शशि प्रभा है जो यूपी की रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: प्रेमिका के पिछले प्रेमी को मारने के इरादे से गांव से खरीदकर लाया था पिस्तौल
एंजल की मां दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी में कर्मचारी है और उन्हें आरकेपुरम के सेक्टर 4 में सरकारी क्वाटर मिला हुआ है. पिता की काफी पहले मौत हो गई थी. एंजल अपने शूट के सिलसिले में जर्मनी और लंदन जा चुकी है और ज्यादातर मुंबई में रहती थी. एंजल का सारा खर्च उसके मुंहबोले पिता उठाते थे. जब एंजल की कॉल डिटेल खंगाले गए तो पता चला कि उसकी सबसे अधिक बात मृतक सुनीता के पति मनजीत गुप्ता और अपने मुंहबोले पिता राजीव गुप्ता से होती थी.
पुलिस ने इस हत्याकांड में चार लोगों पति मनजीत, गर्लफ्रेंड एजंल गुप्ता, मुंहबोला पिता राजीव गुप्ता और दीपक नाम के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. सुनीता की हत्या के राजीव गुप्ता ने अपने दस साल पुराने ड्राइवर दीपक से भाड़े के हत्यारे अरेंज करवाए थे. दीपक मेरठ से गिरफ्तार हुआ.
एंजल गुप्ता से मंजीत की मुलाकात करीब छह साल पहले हुई थी. पिछले कुछ वक्त से वह एंजल के मुंहबोले पिता के आरके पुरम वाले घर में उसके साथ रह रहा था. बताया जा रहा है कि एंजल करवा चौथ का व्रत रखना चाहती थी और उसने मनजीत को उस दिन अपने साथ ही रहने के लिए कहा था, लेकिन मनजीत इस बार सुनीता के पास गया. पिछले कुछ सालों से मनजीत एंजल के साथ ही करवा चौथ मना रहा था, जिससे सुनीता काफी दुखी रहती थी.
पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन जब सुनीता स्कूल के लिए निकली तो मनजीत ने राजीव को मिस कॉल दी. राजीव ने दीपक को मिसकॉल दी और दीपक ने दोनों सूटरों को. कत्ल के बाद राजीव ने दोनों शूटरों को हरियाणा भेज दिया.
अपने पति के दिए दर्द को सुनीता डायरी में बयां करती थी. उसमें उसने लिखा कि वह लड़की (एंजल गुप्ता) बहुत गन्दी है. उसने मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी है. मनजीत तुम मेरे नही हुए तो क्या होगा? डायरी में सुनीता ने लिखा है कि उसका पति उससे तलाक मांगता है या फिर कहता है कि तुम मर जाओ.
ये भी पढ़ें: बीकानेर शहर में कुल्हाड़ी से वारकर महिला की निर्मम हत्या, पति फरार
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/rss-people-join-rss-increase-bjp-narendra-modi-mohan-bhagwat-416074.html
No comments:
Post a Comment