Saturday, 3 November 2018

बोफोर्स में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन राफेल करार में राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता किया गया: भूषण


READ MORE

जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने शनिवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमान करार के मामले में वित्तीय भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता दोनों पहलू हैं जबकि बोफोर्स कांड में ऐसा नहीं था.भूषण ने यहां एक सम्मेलन में कहा, ‘राफेल करार में न केवल भ्रष्टाचार हुआ, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता भी हुआ. बोफोर्स कांड 64 करोड़ रुपए के कमीशन का मामला था, लेकिन उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते का पहलू नहीं था.


राफेल करार में 20,000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता किया गया है.’ उनसे पूछा गया था कि क्या राफेल मुद्दे की तुलना बोफोर्स कांड से की जा सकती है.


ये भी पढ़ें: राफेल डील पर FIR दर्ज कराने SC पहुंचे यशवंत सिन्हा, शौरी और प्रशांत भूषणगौरतलब है कि राफेल फाइटर जेट को लेकर चल रहे विवाद के बीच दसॉ एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस के साथ समझौता करने का फैसला उनका था.


ये भी पढ़ें: राफेल विवाद: दसॉ CEO बोले- अपनी मर्जी से चुनी कंपनी, सरकार ने नहीं डाला दबाव


NEWS 18 से खास बातचीत में ट्रैपियर ने कहा कि राफेल को लेकर रिलायंस के साथ पहला समझौता फरवरी 2012 में हुआ था. इसके बाद रिलायंस के साथ भारत में पार्टनरशिप करने का फैसला किया गया. बता दें कि दसॉ एविएशन ही राफेल जेट का निर्माण करती है.


ये भी पढ़ें: प्रशांत भूषण ने CJI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों को भेजी शिकायत


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/home-guard-died-during-panchayat-elections-duty-890943.html

No comments:

Post a Comment