READ MORE
तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की. शिकायत मिली थी कि उनके घर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए धन रखा हुआ है, जिसके बाद कोमपल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली गई.इसी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं.
(ये भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव में CM केसीआर को चुनौती देगा पूर्व माओवादी ‘गद्दार’)
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए.ये भी पढ़ें – आरोपियों को शहरी नक्सली या हिन्दू आतंकवादी बताने के बजाए जल्दी आरोपपत्र दायर करें: उद्धव
तलाशी के दौरान ही रेड्डी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया.
पुलिस उपायुक्त (बालानगर क्षेत्र) पी वी पद्मजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा, ‘‘ रेड्डी और उनके समर्थकों ने अधिकारियों और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया.’’
उन्होंने बताया कि रेड्डी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है.
तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.
ये भी पढ़ें – ‘अर्बन नक्सल’ पर बोले अमित शाह- कोई PM की हत्या की साजिश रचे, तो गिरफ्तार न करें?
Article source: https://www.jagran.com/news/national-ncr-know-about-atal-bihari-vajpayees-funeral-routes-18322275.html
No comments:
Post a Comment