Friday, 2 November 2018

इस हॉलीवुड फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया सलमान खान को धोखा?


READ MORE

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों निक जोनास के साथ होने वाली शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. जहां एक तरफ उन्होंने गुपचुप तरीके से निक के साथ सगाई कर ली वहीं हाल ही में उनकी गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं थीं. ऐसे में अब एक बार फिर प्रियंका अपने फैन्स के बीच काफी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म है जिसका ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है.प्रियंका की आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ का ट्रेलर अज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में प्रियंका काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं लेकिन एक और बात है जो प्रियंका के फैन्स को दुखी कर सकती है. दरअसल प्रियंका इस ट्रेलर में तकरीबन ढाई सेकंड के लिए ही नज़र आई हैं.


ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म में एक ओवरवेट लड़की है जो अपने मोटापे को लेकर काफी परेशान रहती है. एक दिन स्टेशन पर एक चोर उसका पर्स छीनने की कोशिश करता है. वो लड़की उसे पर्स तो नहीं ले जाने देती लेकिन अचानक उसी रेलवे स्टेशन के एक खम्बे से टकरा जाती है. जिसके बाद जब उसे होश आता है तो वो एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाती है.


बताया जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म में इस लड़की की योगा इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में प्रियंका के फैन्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को इस फिल्म के लिए नकार दिया था. अब ये कितना सही है ये तो प्रियंका ही जान सकती हैं. फ़िलहाल आप देखिए फिल्म का ट्रेलर…


ट्रेलर के मुताबिक ये फिल्म साल 2019 के वैलेंटाइन डे पर रिलीज की जाएगी.


ये भी पढ़ें –


पवन सिंह का नाम लेकर मंदिर में नाचीं अक्षरा सिंह, 4 करोड़ लोगों ने देखा ये VIDEO

No comments:

Post a Comment