Saturday, 3 November 2018

थरूर बोले- 'सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठे हीरो हैं पीएम मोदी'


READ MORE

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो’ करार दिया. बीते रविवार को थरूर ने बेंगलुरु साहित्य महोत्सव में दावा किया था कि एक आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी.थरूर के इस बयान पर विवाद हो गया था. मोदी पर की गई थरूर की कथित ‘बिच्छू’ वाली टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शनिवार को दि ल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया गया.


यह भी पढ़ें:  PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में थरूर पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज


थरूर ने एक बार फिर मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो’ करार दिया जो कहता है कि ‘मैं सारे जवाब जानता हूं.’ एक औद्योगिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मोदी एक व्यक्ति की सरकार हैं और हर कोई उनके इशारे पर नाच रहा है.’उन्होंने कहा कि भारत में अभी इतिहास का ‘सबसे केंद्रीकृत प्रधानमंत्री कार्यालय’ है.थरूर ने कहा, ‘हर फैसला पीएमओ करता है. हर फाइल मंजूरी के लिए पीएमओ भेजी जाती है.’


यह भी पढ़ें: ‘हत्यारोपी’ बयान पर रविशंकर प्रसाद को थरूर का नोटिस, कहा- 48 घंटे के अंदर मांगें माफी


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/home-guard-died-during-panchayat-elections-duty-890943.html

No comments:

Post a Comment