Monday, 26 November 2018

क्या है 'निल्ले-निल्ले चैलेंज' जो आपकी जान भी ले सकता है ?


READ MORE

केरल पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे एक नए ट्रेंड ‘निल्ले-निल्ले चैलेंज’ से काफी परेशान है और उसने ऐसा कर रहे लोगों के लिए एक चेतावनी भी जारी कर दी है. परफॉर्मिंग सोशल एप ‘टिक टॉक’ और ‘म्यूजिकली’ पर बीते कुछ दिनों से ‘KiKi चैलेंज’ की तरह ही एक नया ट्रेंड ‘निल्ले-निल्ले चैलेंज’ शुरू हुआ है. इस चैलेंज में लोग चलते वाहनों के सामने कूदकर डांस कर रहे हैं.क्या है ‘निल्ले-निल्ले चैलेंज’
असल में ये एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड है जिसमें लोग चलते वाहनों के सामने अचानक कूदकर डांस करने लगते हैं और फिर भाग जाते हैं. ज्यादातर वीडियो में लोग सरकारी बसों, ट्रेनों और कई में निजी वाहनों के साथ भी सड़क पर ऐसा कर रहे हैं.
ये डांस मलयाली फिल्म ‘रेन-रेन कम अगेन’ के गाने ‘निल्ले-निल्ले एंता नीला कियूले’ पर किया जा रहा है. ‘निल्ले-निल्ले’ का मल्लब होता है ‘रुको-रुको.’ बीते 15 दिनों में इस चैलेंज से जुड़ी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. ये न सिर्फ ट्रैफिक के नज़रिए से नुकसानदायक है बल्कि इससे दुर्घटना होने की आशंकाएं भी बनी हुई है.


केरल पुलिस ने जारी की चेतावनी
‘निल्ले-निल्ले चैलेंज’ से जुड़ी कई सारी वीडियोज़ वायरल होने बाद अब केरल पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के जरिये एक चेतावनी वीडियो जारी किया है. केरल पुलिस ने वीडियो के जरिए चेतावनी दी है कि वे सभी युवा जो इस चैलेंज को पूरा करने के लिए KRCTC की बसों को रोक रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


बता दें कि कई वीडियोज ऐसी हैं जिनमें युवा पुलिस की गाड़ियों के सामने ही ये चैलेंज करते नज़र आ रहे हैं. केरल पुलिस ने जारी किए गए बयान में कहा है कि ये न सिर्फ ट्रैफिक में बाधा बन रहा है बल्कि इससे दुर्घटना भी हो सकती है. ऐसी किसी भी वीडियो को बनाने वाले और शेयर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के बारे में भी कदम उठाए जा रहे हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/liYp8HOnQ5g/story01.htm

No comments:

Post a Comment