READ MORE
सीबीएसई के शिक्षक अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने शिक्षकों को रिटायर होने के बाद भी पढ़ाने की छूट दे दी है. इसके तहत शिक्षक जब तक चाहें स्कूलों में अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं. सीबीएसई ने शिक्षकों की कमी के चलते ये कदम उठाया है. नई संबद्धता के तहत सीबीएसई ने स्कूलों को ये छूट दी है.ये भी पढ़ें- CBSE स्टूडेंट्स ऐसे करेंगे पढ़ाई तो मैथ्स में मिलेंगे फुल मार्क्स!
सीबीएसई के अनुसार इसके लिए शिक्षकों का अनुभवी होना भी जरूरी है. जो शिक्षक रिटायर होने के बाद भी पढ़ाने की इच्छा रखते हैं और स्कूल भी उनकी सेवाएं चाहता है वे स्कूलों में पढ़ा सकते हैं. इससे स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित शिक्षकों के अनुभव से फायदा उठाने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- अगले साल देने वाले हैं CBSE का बोर्ड एग्जाम तो देख लें ऐसा आएगा पेपरCTET में सफल उम्मीदवारों का प्रतिशत कम
सीबीएसई अब तक 5 बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट का आयोजन कर चुका है. हर साल 10 से 15 फीसदी उम्मीदवार ही इस परीक्षा में पास हो पाते हैं. ऐसे में शिक्षकों के रिटायर होने से प्रशिक्षित शिक्षकों की काफी कमी हो जाती है. इस समस्या से निपटने के लिए भी ये कदम उठाया गया है.
करियर और जॉब्स से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/liYp8HOnQ5g/story01.htm
No comments:
Post a Comment