Monday, 26 November 2018

News Blog: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी मार गिराए गये


READ MORE

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं.इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट, यंग इंडियन कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग को 249.15 करोड़ रुपए जमा करने संबंधी आदेश पर रोक नहीं लगाने से जुड़े दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और ऑस्कर फर्नांडीस द्वारा दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा.


वहीं महाराष्ट्र में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. एमएनएस, सूखा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्श करेगी. एमएनएस का दावा है कि औरंगाबाद में होने वाली इस रैली में करीब 25,000 किसान शामिल होंगे.


इसके साथ ही ओडिशा कैडर की IAS अधिकारी अपराजिता सारंगी मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1994 बैच IAS अपराजिता, दिल्ली में अमित शाह, समेत अन्य  वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/drunk-game-of-thrones-actor-kit-harington-thrown-out-of-bar-in-new-york-1223402.html

No comments:

Post a Comment