Thursday, 1 November 2018

PM मोदी की फोटो पर दिव्या स्पंदना ने किया विवादित कमेंट, BJP ने ऐसे दिया जवाब


READ MORE

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर के साथ एक विवादित टिप्पणी ट्वीट की है. भाजपा ने इसकी निंदा की और इसे ‘अहंकार की भाषा’ बताया. पीएम मोदी ने बुधवार को पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था.स्पंदना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पैरों के पास खड़े प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर के साथ एक विवादित टिप्पणी लिखी ‘क्या यह किसी पक्षी की बीट है?’


प्रतिमा में चप्पल में दो सफेद निशान दिखाई दे रहे है.



इस ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की ‘यह वास्तविक संस्कृति है’ देश के प्रधानमंत्री को गाली देने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते.


पात्रा ने कहा, ‘यह वही पार्टी है जिसने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहे थे. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें एक बिच्छू और अब दिव्या स्पंदना का कहना है कि वह पक्षी की बीट हैं.’




पात्रा ने कहा,’यह कुछ नहीं है लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से देश का प्रधानमंत्री बनने वाले एक आम भारतीय के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से यह अहंकार की भाषा है. एक आम भारतीय उन्हें पक्षी की बीट दिखाई देता है जबकि एक वंशवाद उनके लिए सत्ता का केन्द्र है.’


सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से आलोचना के बाद स्पंदना ने ट्वीट किया,‘जब आप के पास फुर्सत हो तो एक बार आईने के सामने खड़े होकर खुद को देखना. मेरे विचार मेरे हैं. मैं आपके विचारों पर कुछ नहीं कहूंगी. मैंने क्या कहा या क्या नहीं कहा, इस बारे में मैं स्पष्टीकरण देने नहीं जा रही हूं क्योंकि आप इस लायक नहीं हैं.’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/7HWDPmv3WMY/story01.htm

No comments:

Post a Comment