Tuesday, 27 November 2018

कांग्रेस और TRS दोनों में है परिवारवादः पीएम मोदी


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और कांग्रेस पार्टियों में परिवार का शासन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ‘दोस्ताना मैच’ खेल रहे हैं.’सबका साथ सबका विकास’ के भाजपा के वादे को दोहराते हुए मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने विकास को काफी नुकसान पहुंचाया है. राज्य में यह उनकी पहली चुनावी जनसभा थी. निजामाबाद में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनका परिवार सोचता है कि वो भी कांग्रेस की तरह बिना कोई काम किए निकल सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस का ही काम करने का तरीका अपनी लिया है जिसने 50-52 साल तक बिना कुछ किए शासन किया, लेकिन अब यह नहीं चल सकता.’’


ये भी पढ़ें: कांग्रेस को झटका या वोटर्स को हैरानी! आखिर तेलंगाना में जल्द चुनाव क्यों चाहते हैं KCR?
मोदी ने कहा, ‘‘टीआरएस और कांग्रेस दोनों में एक परिवार का बोलबाला है और तेलंगाना चुनाव में दोनों दोस्ताना मैच खेल रही हैं.’’ के. चंद्रशेखर राव वाली टीआरएस सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि निजामाबाद को लंदन जैसे स्मार्ट शहर में बदल देंगे लेकिन यह शहर आज भी पानी, बिजली और अच्छी सड़कों की कमी से जूझ रहा है.


उन्होंने कहा कि राव ने असुरक्षा की भावना की वजह से आयुष्मान भारत योजना में भाग नहीं लिया जिसके तहत केंद्र सरकार गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाएगी. मोदी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री इतना असुरक्षित महसूस करते हैं कि वह ज्योतिषियों पर भरोसा करते हैं, पूजा करते हैं और नींबू-मिर्ची बांधते हैं. इसलिए जब हमने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की तो उन्होंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया. उन्हें डर था कि मोदीकेयर लागू हुई तो लोग उन्हें खारिज कर देंगे. उन्होंने राज्य की गरीब जनता के साथ नाइंसाफी की.’’


प्रधानमंत्री ने इस तरह की खबरों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि कांग्रेस ऐसा घोषणापत्र तैयार कर रही है जिसमें मुसलमानों के लिए अलग स्कूल और अस्पताल खोलने का प्रावधान होगा. इस पर मोदी ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को अपनाती है और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/67_9yI_Vur0/story01.htm

No comments:

Post a Comment