READ MORE
सोमवार को राजस्थान के अजमेर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर और सरोवर घाट पर पूजा की थी. घाट पर पूजा करवाने वाले एक पुजारी ने दावा किया कि राहुल का गोत्र दत्तात्रेय है और वह कश्मीर ब्राह्मण हैं. पुजारी दीनानाथ कौल ने संवाददाताओं को बताया कि उनके पास इस परिवार का पूरा रिकॉर्ड पोथी में दर्ज है. इसमें इस परिवार की वंशावली है. पुजारी के अनुसार, उनके पूर्वजों ने ही मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू व इस परिवार के अन्य सदस्यों को यहां पूजा करवाई थी. पूरी जानकारी के लिए देके ये रिपोर्ट सिर्फ़ न्यूज़18 इंडिया पर.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/67_9yI_Vur0/story01.htm
No comments:
Post a Comment