READ MORE
देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ यानी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की बहस जोरों पर है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय विधि आयोग ने सभी बड़े राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करने के लिए 7-8 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में आयोग एक साथ चुनावों की संभावना और इसकी व्यवाहारिकता पर बात करेगा.इस मुद्दे पर साझा जमीन तलाशने के लिए विधि आयोग ने 7 राष्ट्रीय और 59 क्षेत्रीय दलों को 7-8 जुलाई को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए चिट्ठी लिखी है. इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के विचार जानने के लिए विधि आयोग की तरफ से पिछली बार किए गए कोशिश पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी.
किसी भी राजनीतिक दल ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराने पर विधि आयोग के ‘कार्य पत्र’ पर जवाब नहीं दिया था. केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव को आगे बढ़ा रही है. बीजेपी, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस, बसपा और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं.
2019 के चुनाव पर नज़र, तेलंगाना में TDP के सामने ‘दोस्ती का हाथ’ बढ़ाएगी कांग्रेस!सरकार की ‘एक राष्ट्र एक चुनाव ’ की अवधारणा को आकार देने की कोशिश करते हुए विधि आयोग ने लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश की थी. हालांकि, उसने इसे 2019 से दो चरणों में कराने के सुझाव दिए.
दस्तावेज में कहा गया था कि दूसरे चरण का एकसाथ चुनाव 2024 में हो सकता है. दस्तावेज में संविधान और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव भी दिया गया है, ताकि इसे अमली जामा पहनाने के लिए विधानसभाओं के कार्यकाल को कम किया जा सके या बढ़ाया जा सके. (एजेंसी इनपुट के साथ)
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/congress-sopkesperson-priyanka-chaturvedi-gets-rape-threats-to-daughter-on-twitter-complaint-lodged-1434787.html
No comments:
Post a Comment