READ MORE
गुजरात के अहमदाबाद में चलती कार के अंदर कथित गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने वाली युवती ने क्राइम ब्रांच की एडिशनल डीजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है और उस पर बयान बदलने के लिए दबाव डाल रही है. युवती ने पुलिस पर पूछताछ के नाम पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.बता दें कि 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि चार युवकों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया. महिला ने शुक्रवार को पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि चार युवकों ने अपहरण कर उसे कार में बैठा लिया. फिर नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ गैंगरेप किया.
युवती का कहना है कि चारों लड़कों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक उसका यौन शोषण भी किया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एडिशनल डीजी को सौंपी गई थी. हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती ने जो शिकायत दर्ज कराई वह उसके द्वारा पेश किए गए सबूतों से मेल नहीं खा रहे हैं. इसी के चलते अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/GKfcjMfSbOM/story01.htm
No comments:
Post a Comment