
READ MORE

यह भी पढ़ें
-आदित्य राज की संदेहास्पद मौत का मामला -आइओ को दी घटना की पूरी जानकारी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पटना के छात्र आदित्य राज की संदेहास्पद मौत के मामले में बुधवार को गुड स्टार्ट मांटेसरी स्कूल के प्रशासक और प्रिंसिपल ने थाना जाकर अनुसंधान पदाधिकारी चुवांग शेरपा को पूरी जानकारी दी। शेरपा ने बताया कि अब जांच तेजी से होगी। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधन से आइओ का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इनके मोबाइल नंबर भी बंद चल रहे थे। गत सोमवार को जब आइओ स्कूल में पहुंचे थे तो वहां भी किसी ने इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। समझा जा रहा है कि पुलिसिया दबाव ने इन लोगों ने थाना जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी है। इसमें क्या सही है और क्या गलत, यह जांच पूरी होने के बात ही पता चल पाएगा। बता दें कि गत 20 जुलाई की रात पटना के छात्र आदित्य राज ने कथित तौर पर विद्यालय के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ मना कर दिया। थाना में दिए गए आवेदन में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। उधर आदित्य के पिता दीपक कुमार ने फोन पर बताया कि आदित्य ने आत्महत्या तो नहीं की है। उनको पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। यदि जांच में आत्महत्या की ही बात साबित होती है तो भी उनको मंजूर होगा। उनका किसी से कोई द्वेष नहीं है। अकारण वह किसी को फंसाना भी नहीं चाहते। उनका बेटा तो चला ही गया, बिना मतलब के किसी और का परिवार क्यों तबाह हो।
No comments:
Post a Comment