READ MORE
(दीपक सिंगला)
पंजाब में औरतें भी नशे की मार से नहीं बच पा रही. नशे की दलदल में फंसी मोगा की इस महिला की कहानी आपको झकझोर के रख देगी. तलाकशुदा एक बच्चे की मां ने एक खुशहाल ज़िंदगी का सपना देखते हुए अपने प्रेमी से दूसरी शादी रचाई थी पर दूसरे पति ने उसे नशे की खाई में ऐसा धकेला कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उसे जिस्मफरोशी का सहारा लेना पड़ा.
नशे की लत लगने के बाद दूसरे पति ने भी महिला से तलाक ले लिया. मजबूरी में दौलेवाल गांव के नज़दीक एक ढाबे में शरण ली. नशे ने ऐसा जकड़ा हुआ था कि नर्सिंग की पढ़ाई की हुई ये महिला नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए जिस्मफरोशी करने लगी. पुलिस मुलाज़िमों से ले के ड्राइवरों तक ने उसकी मजबूरी का फ़ायदा उठाया. नशा छोड़ने की इच्छा उसे पुलिस थाने तक ले गई पर किसी ने उसकी मदद नहीं की.
उसके बारे में जानकारी मिलने पर सत्कार कमिटी उस तक पहुँची. महिला नशा लेने के बाद उनके साथ चलने को तैयार हुई. आज वो नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है इस उम्मीद में कि उसकी पुरानी ज़िंदगी एक बार फिर उसे वापस मिल सके.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/pm-modi-israel-visit-1035666.html
No comments:
Post a Comment