READ MORE
स्वदेश विकसित लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ने कोयंबटूर के पास सुलूर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से ग्रुप कैप्टन एस धनकर के तहत अपना संचालन औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है. यह ‘ फ्लाइंग डैगर्स ’ (नंबर 45 स्वाड्रन) का लड़ाकू विमान है, जो सुलूर आधारित लड़ाकू स्क्वाड्रन है. यह वायुसेना कर्मियों को प्रशिक्षण देने में शामिल है. अब यह ग्रुप कैप्टर धनकर के तहत इन विमानों का संचालन और रख-रखाव करेगा.केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित दक्षिणी वायुसेना कमान को इस लड़ाकू विमान को ‘कॉन्सेप्ट ऑफ ऑपरेशन’ में शामिल करने की जिम्मेदारी दी है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (दक्षिणी वायुसेना कमान) आरकेएस भदौरिया ने उद्घाटन समारोह में औपचारिक तौर पर हिस्सा लिया.
रेलवे में अब एसी डिब्बों में फेस टॉवेल की जगह मिलेंगे नेपकिन
‘तेजस’ में डिजिटल कंप्यूटर आधारित हमला प्रणाली और ऑटोपायलट मोड है. यह हवा से हवा में मिसाइल भी दाग सकता है. ‘तेजस’ की तैनाती के साथ ‘फ्लाइंग डैगर्स’ देश के आसमान की युद्धकाल में सुरक्षा करने में योगदान देगा.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e9HEnM21vYg/story01.htm
No comments:
Post a Comment