READ MORE
श्रीनगर के पंथचौक पर गश्त कर रहे भारतीय सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. आतंकी हमला करने के बाद सेक्टर में ही कहीं छुप गए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार श्रीनगर के पंथचौक पर सोमवार शाम बीएसएफ 163 बीएन के जवाब अपनी गाड़ी से गश्त कर रहे थे. इसी दौरान आतंकियों ने उनके वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जाता है कि आतंकियों ने वाहन को हर ओर से घेर कर फायरिंग की. भारतीय जवानों ने भी फायरिंग का जवाब दिया. आतंकी हमला करने के बाद सेक्टर में ही कहीं छुप गए. इस मुठभेड़ में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सीआरपीएफ के आईजी रवि दीप सिंह ने कहा कि मामला अब नियंत्रण में है. आतंकियों ने उस समय हमला कर दिया जब गश्त कर रहे सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान घायल हो गए हैं.
अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आतंकवादी ने जवारा के पूर्व विधायक रजाक जवारा के घर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. गनीमत यह रही कि ग्रेनेड रजाक जवारा के घर के बाहर दीवार पर ही जा कर लगा. इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ें :-J-K: लुक बदला-दाढ़ी कटाई, फिर भी आतंकियों को चकमा न दे पाया CID अफसर, हत्या
कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने पाकिस्तानी स्नाइपर, रणनीति बदल रही है सेना
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KZYY16ysYso/story01.htm
No comments:
Post a Comment