Monday, 29 October 2018

32 करोड़ की ड्रग्स के साथ दिल्ली पुलिस ने नाइजीरियन शख्स को किया गिरफ्तार


READ MORE

देश की राजधानी कई साल से ड्रग्स सिंडिकेट का एक बड़ा हब बनी हुई है. लेकिन हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली में बड़ी तादात में ड्रग्स की खेप आने से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. उसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 32 करोड़ की एक बड़ी ड्रग्स की खेप बरामद की है.दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रमोद कुशवाह और एसीपी अतर सिंह की टीम को एक गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था की 23 अक्टूबर की रात को दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक नाइजीरियन शख्स हेरोइन की एक खेप लेकर आने वाला है. पुलिस ने दबिश देकर ऑस्कर नाम के इस नाइजीरियन शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.


ऑस्कर के साथ पुलिस ने पंजाब के पटियाला के रहने वाले 27 साल के सुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से 32 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है.


पुलिस के मुताबिक 8 किलो उम्दा क्वालिटी की ये हेरोइन इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा है. बरामद हेरोइन अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए भारत आई थी, जिसे दिल्ली और पंजाब में आगे सप्लाई होना था.ये भी पढ़ें: कब तक खून में दौड़ता है एक बार लिया ड्रग्स?


ड्रग्स की ये खेप जम्मू कश्मीर और पंजाब बॉर्डर से होते हुए दिल्ली में पहुचाई जाती है. पकड़ा गया आरोपी इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का एक बहुत बड़ा मोहरा है, जो न केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान बल्कि कनाडा, इंग्लैंड, फ्रांस में भी ड्रग्स रैकेट से जुड़े लोगो से संपर्क में है.


दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार ऑस्कर 2017 में बिजनेस वीजा पर नाइजीरिया से भारत आया था और बुराड़ी में रह रहा था. वीजा खत्म होने के वाबजूद ये दिल्ली में रुका हुआ था. जब यह वेस्ट दिल्ली में कुछ नाइजीरिया के लोगो के टच में आया तो इसने दिल्ली और पंजाब के ड्रग्स डीलर्स से मुलाकात करने लगा.


सुरजीत पहले बतौर डीजे ऑपरेटर काम करता था. बाद में अपने एक जानकर जो कि पंजाब जेल मे बन्द है से जुड़े लोगों के साथ मिलकर ड्रग्स नेटवर्क में जुड़ गया था. 6 महीने पहले ये ऑस्कर के टच में आया था.


स्पेशल सेल के आंकड़े बताते है कि पिछले 12 महीने में अब तक 164 किलो हेरोइन स्पेशल सेल बरामद कर चुकी है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजर में कीमत साढ़े 600 करोड़ रुपये है. वहीं स्पेशल सेल 10 महीने में 66 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.


जाहिर तोर पर इतनी बड़ी तादात में ड्रग्स की बरामदगी और गिरफ्तारी के आकड़े बताते है की देश की राजधानी दिल्ली ड्रग्स सिंडिकेट का एक बड़ा गढ़ और ट्रांजिट पॉइंट बनते जा रहा है.


ये भी पढ़ें: ड्रग्‍स मामले में गिरफ्तार अभिनेता एजाज खान की फोन डिटेल खंगाल रही पुलिस


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/azMubyhRwU4/story01.htm

No comments:

Post a Comment