READ MORE
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच दोबारा गठबंधन की संभावना जताई है. फडणवीस का कहना है कि अगर बिहार में लालू प्रसाद यादव-नीतीश कुमार जैसे राजनीतिक प्रतिद्वंदी हाथ मिला सकते हैं, तो 25 साल पुराने सहयोगी बीजेपी और शिवसेना ऐसा क्यों नहीं कर सकती? महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि बेशक दोनों पार्टियों में मतभेद है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इन्हें दूर नहीं किया जा सकता. अगर आने वाले चुनाव में बीजेपी-शिवसेना साथ आए, तो इसमें हैरानगी नहीं होनी चाहिए.शिवसेना की बीजेपी को चेतावनीः राम मंदिर बनाओ वरना ‘राम नाम…’
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को ये बातें मुंबई में बीजेपी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी चुनाव शिवसेना के साथ मिलकर लड़ना चाहती है. उनके मुताबिक ‘पॉलिटिकल रियलिटी’ का भी यही तकाजा है.
फडणवीस ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में बीजेपी शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग बरकरार रखना चाहेगी. हम एक साथ बैठकर इस पर चर्चा के बाद अंतिम फैसला लेंगे. बातचीत से आपसी मतभेद सुलझाएं जा सकते हैं. अगर शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करना चाहती है, तो कर सकती है. हम साथ मिलकर फैसला लेंगे.’बता दें कि शिवसेना पिछले कुछ महीनों से लगातार अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रही है. पिछले दिनों शिवसेना की राष्ट्रीय परिषद ने ‘स्वबल’ पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित किया था. दूसरी तरफ बीजेपी के नेता बार-बार शिवसेना के साथ चुनावी गठबंधन की बात कर रहे हैं. इन स्थितियों में मुख्यमंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है.
इसके पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को 2019 का लोकसभा चुनाव शिवसेना के बिना लड़ने की तैयारी करने को कहा था. उन्होंने महाराष्ट्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं को सभी 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने के लिए संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए थे. शाह ने कहा था कि सभी सीटों पर ऐसी स्थिति होनी चाहिए कि तीनों पार्टियों शिवसेना, कांग्रेस व एनसीपी के एक साथ लड़ने पर भी चुनाव बीजेपी जीते.
2014 में BJP को प्रचंड बहुमत जनता का फैसला नहीं, जनता से ठगी थी: उद्धव ठाकरे
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KZYY16ysYso/story01.htm
No comments:
Post a Comment