Monday, 29 October 2018

सीबीआई को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, 1 नवंबर तक जवाब दायर करने के निर्देश


READ MORE

सीबीआई मामले में  दिल्‍ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई. हाईकोर्ट ने सीबीआई के जवाब दाखिल न करने पर सवाल उठाया. साथ ही निर्देश दिया कि सीबीआई 1 नवंबर को अगली सुनवाई में जवाब दाखिल करे.बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जवाब दायर करने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट से कुछ और समय मांगा था. सीबीआई की अोर से कहा गया कि केस से जुड़े सभी दस्‍तावेज सीवीसी के पास हैं. जिस पर हाईकोर्ट भड़क गया. कोर्ट ने पूछा कि पिछली बार भी समय मांगा था अब फिर से समय मांग रहे हैं. हाईकोर्ट ने सीबीआई को समय देने से मना कर दिया.


इस दौरान देवेंद्र कुमार के वकील ने कहा कि उनका क्‍लाइंट कस्‍टडी में है और सीबीआई अभी समय मांगरही है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mahishasura-has-been-dressed-as-doctor-in-kolkata-1117381.html

No comments:

Post a Comment