Sunday, 28 October 2018

अयोध्‍या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जनवरी 2019 में अगली तारीख


READ MORE

अयोध्‍या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई टल गई. इस मामले में सुनवाई के लिए जनवरी 2019 में तारीख तय होगी. सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने फैसला दिया है. पीठ ने कहा कि अयोध्या जमीन विवाद मामले में जनवरी में लगातार सुनवाई होगी और फैसला लिया जाएगा.हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की तारीखों की घोषणा नहीं की है. तारीखें जनवरी में तय की जाएंगी. बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कई याचिकाएं शीर्ष अदालत में दायर की गई हैं. जिन पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस के एम जोसफ की बेंच इस मामले में दायर अपीलों पर सुनवाई करने वाले थे.


शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को 1994 के अपने उस फैसले पर पुनर्विचार के मुद्दे को पांच जजों वाली बेंच को सौंपने से इनकार कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि ‘मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं’ है. यह मुद्दा अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान उठा था.


गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले में पहला फैसला 1849 में आया था. लेकिन अभी तक इस मामले में कुल 2 ही फैसले आए हैं. आज एक प्रमुख मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. अयोध्या की बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि का पहला विवाद 1822 में फैजाबाद कोर्ट के कागजों में दर्ज मिलता है. इस मामले में फैजाबाद कोर्ट ने 1849 में फैसला सुनाया था. 2010 में यह मामला तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जब इस मामले के पक्षकारों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-bhuvneshwar-kumars-bad-bowling-form-in-odis-big-concern-for-team-india-1564953.html

No comments:

Post a Comment