Monday, 29 October 2018

राम मंदिर पर अगर कानून बना तो हमें स्वीकार नहीं: इकबाल अंसारी


READ MORE
 अयोध्या की विवादित ज़मीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब अगले साल यानी 2019 में जनवरी तक टल गई है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की बेंच ने कहा कि अयोध्या केस की अगली तारीख़ अब जनवरी में तय होगी और जनवरी में ही नई बेंच बनेगी जो इस मामले की सुनवाई तय करेगी. उन्होंने इस मामले पर तुरंत सुनवाई की पक्षकारों की दलील को अनसुना कर दिया. इस मामले पर न्यूज 18 इंडिया से बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी से बात की. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करे हमें मंजूर है. लेकिन अगर इस मामले में कानून बनाकर कुछ किया गया तो ये गलत होगा. फैसला चाहे हमारे पक्ष में हो या विपक्ष में हो सबको स्वीकार होगा. देखें इकबाल अंसारी का इंटरव्यू.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KZYY16ysYso/story01.htm

No comments:

Post a Comment