Monday, 29 October 2018

LoC पर भारतीय सेना का पाकिस्‍तानी ठिकानों पर बड़ा हमला, कई चौकियां नष्‍ट


READ MORE

जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना ने एलओसी पर हमला कर पाकिस्‍तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया. सेना के जवानों ने एलओसी पर पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाया जो लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना पर फायरिंग कर रही थी.जानकारी के मुताबिक भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को भी निशाना बनाया है. ये लॉन्चिंग पैड हजीरा और रावलकोट सेक्टर में मौजूद हैं. भारत के हमले में आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड तबाह हो गए हैं. सेना ने अपनी कार्रवाई में एलओसी पर बने पाकिस्‍तानी सेना के प्रशासनिक मुख्‍यालय को भी निशाने पर लिया. 23 अक्‍टूबर को पुंछ और झालास इलाके में पाकिस्‍तान ने मोर्टार दागे थे. इसके पलटवार में भारत ने अपनी कार्रवाई की.


गौरतलब है कि इससे पहले सुंदरबनी सेक्टर में 5-6 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में घुसकर सेना के गश्ती दल पर हमला किया था, जिसमें तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था.



इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने सोमवार शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्रीनगर के उमर अबाड इलाके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों एक वाहन से उत्‍तरी कश्‍मीर की ओर घुसने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से गोला बारूद भी बरामद किए हैं. अभी तक की जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीनों संदिग्‍ध आतंकियों की मदद किया करते थे.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KZYY16ysYso/story01.htm

No comments:

Post a Comment