READ MORE
मोइन कुरैशी मामले में आरोपी सतीश साना ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. साना ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ सुरक्षा की अपील की है. साना मोइन कुरैशी मामले में मुख्य आरोपी है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई कस्टडी में मौजूद आरोपी से साना का सामना कराना चाहती थी. लिहाजा मोइन कुरैशी मामले में सीबीआई ने साना को समन जारी किया था.बता दें कि हैदराबाद के एक रियल स्टेट व्यापारी सतीश साना द्वारा दिए गए बयान के आधार पर ये सारा मामला सामने आया. दरअसल सतीश साना से मीट एक्सपोर्टर मोइन कुरैशी की छानबीन मामले में अस्थाना द्वारा जांच किए पर सारा मामला सामने आया.
अधिकारियों के अनुसार साना ने मामले में राहत पाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी. उन्होंने दावा किया, ऐसा आरोप है कि साना का बयान कथित तौर पर 26 सितंबर 2018 को अस्थाना के नेतृत्व वाली जांच टीम द्वारा दर्ज किया गया. लेकिन सीबीआई की जांच में सामने आया कि उस दिन साना हैदराबाद में थे.
Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-bhuvneshwar-kumars-bad-bowling-form-in-odis-big-concern-for-team-india-1564953.html
No comments:
Post a Comment