READ MORE
HSSC Group D Admit Card 2018: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन आज ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- इस तारीख को होगी हरियाणा SSC ग्रुप D की भर्ती परीक्षा, अभी से शुरू कर दें तैयारी
ऐसे डाउनलोड करें HSSC Group D Admit Card 2018
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.– ‘HSSC Group D admit card’ के लिंक पर क्लिक करें.
– एक नया पेज खुलेगा. अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड एंटर करें.
– आपका एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले लें.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में SI और कांस्टेबल के लिए फिर से निकलीं भर्तियां, 12वीं पास न चूकें मौका
कैंडिडेट्स ये ध्यान रखें कि उन्हें खुद ही अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. उन्हें पोस्ट के द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. एचएसएससी ग्रुप डी बैच I की परीक्षा 10 और 11 नवंबर को हरियाणा के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह की शिफ्ट में 10:30 से दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट में ये परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 तक होगी.
सरकारी नौकरियों से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-bhuvneshwar-kumars-bad-bowling-form-in-odis-big-concern-for-team-india-1564953.html
No comments:
Post a Comment