READ MORE
नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी. 28 नवम्बर को यह चुनाव होने हैं.पार्टी संयोजक लियानजुआला ने पत्रकारों से कहा एनपीपी को पार्टी की सीट हासिल करने के लिए 25 आवेदन मिले हैं. पार्टी नेतृत्व इनकी जांच कर रहा है. उन्होंने कहा कि कितनी सीटों पर वह अपने उम्मीदवार उतारेगी उसकी संख्या और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी.
नगालैंड के महासचिव और मिजोरम चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शशांक घटराज ने बताया कि एनपीपी भले ही भाजपा नेतृत्व वाले ‘नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस’ (एनईडीए) का एक घटक है, लेकिन उसका अपना भी एक अस्तित्व है.
ये भी पढे़ं: मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्टघटराज ने कहा, ‘एनईडीए एक राजीनितक दल नहीं है, बल्कि क्षेत्र में गैर-कांग्रेसी दलों का एक मंच है.’ उन्होंने साथ ही बताया कि पार्टी मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में भी इस गठबंधन का हिस्सा है और साथ ही भाजपा भी.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/shruti-hasan-actress-hera-pheri-3-neera-vora-412932.html
No comments:
Post a Comment