Sunday, 28 October 2018

सोशल मीडिया पर छाया 'बउआ सिंह' का ट्वीट, करवा चौथ पर की महिलाओं से ये मांग...


READ MORE

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी कि 2 नवंबर को रिलीज होने वाला है. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट जितनी तेज़ी से करीब आ रही है फिल्म की टीम उतनी ही तेज़ी से और बेहद ही अलग तरह से प्रमोशन करने में लग गई है.हाल ही में फिल्म में शाहरुख खान के किरदार बउआ सिंह के नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया है. जहां शनिवार को हुए त्योहार, करवा चौथ के मौके पर एक ट्वीट के जरिए बउआ सिंह ने सभी महिलाओं से एक रिक्वेस्ट की.


ट्वीट में बउआ ने लिखा, ‘हैलो ट्विटर पर मौजूद लेडीज़. क्या आप में से कोई इंट्रेस्टेड होगा हमारी लम्बी उम्र की दुआं मांगने में? छलनी हम दे देंगे. आपको बस पकड़ के खड़े होना है!!! क्या है कि हाइट छोटी है, उम्र तो लंबी कर लें!’



जिस तरह से ‘जीरो’ की टीम फिल्म का प्रमोशन कर रही है ये अपने आप में एक नया एक्सपेरिमेंट है जोकि काफी अनोखा भी है.  बता दें, शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. जिस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं. फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं.


निरहुआ, खेसारी या पवन नहीं, JIO CINEMA पर ये हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार

No comments:

Post a Comment