Sunday, 28 October 2018

मलाइका के साथ तलाक पर बोले अरबाज खान -21 साल कोशिश की लेकिन नाकाम रहा


READ MORE

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में एक दूसरे को तलाक दे दिया था. लम्बे समय से अरबाज़ और मलाइका इस मामले पर चुप्पी साधे रहे. लेकिन हाल ही में जूम टीवी से बातचीत में अरबाज़ खान ने मलाइका के साथ तलाक की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज ने लम्बे समय बाद अब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बात की है. अरबाज ने कहा, ‘लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सारी चीजें अपनी जिंदगी में करते हैं. चाहे वह रिलेशनशिप हो या फिर शादी, हमें ये विश्वास होना चाहिए कि हम इसे निभा लेंगे लेकिन इंसान हमेशा ज्यादा की इच्छा रखता है. मैं खुश हूं.


अरबाज ने आगे कहा कि परफेक्शन एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा पाना चाहते हैं. यह ऐसा है जिसके लिए आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ती है ताकि यह आपके साथ हमेशा रहे. यही रिलेशनशिप में भी होता है. मैंने 21 साल यही ट्राय किया है लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो पाया, पर ठीक है. ज्यादातर लोग तो यह भी ट्राय नहीं करते.


बता दें कि साल 1998 में अरबाज और मलाइका शादी के बंधन में बंधे थे. साल 2016 में दोनों ने अपने अलग होने की खबर लोगों के सामने रखी थी. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने ला सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों इसी साल शादी भी कर सकते हैं.महापर्व ‘छठ’ से पहले मची इस भोजपुरी गीत की धूम, 2 करोड़ बार देखा गया ये VIDEO

No comments:

Post a Comment